सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: BJP National President Nitin Naveen Arrives at Parmarth Niketan, Participates in Ganga Aarti

Rishikesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 29 May 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन ने मां गंगा की आरती में भाग लेते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Rishikesh: BJP National President Nitin Naveen Arrives at Parmarth Niketan, Participates in Ganga Aarti
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गंगा आरती में हुए शामिल - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा पूजन और आरती की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।



परमार्थ निकेतन पहुंचने पर संत समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन ने मां गंगा की आरती में भाग लेते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nitin Nabin:  प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के दौरे के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे उत्तराखंड, जीत के लिए झोंकी ताकत

विज्ञापन

इस अवसर पर संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गंगा के पावन तट पर आना एक आत्मीय अनुभूति है। ऋषिकेश और गंगा केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि संत समाज ने हर विपरीत परिस्थिति में भारत को नई दिशा देने का कार्य किया है। भारत की सभ्यता और संस्कृति को संतों की तप परंपरा ने सदियों से जीवित रखा है। यही तप और आध्यात्मिक चेतना आज भी आम जनमानस को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed