{"_id":"6a035bc395bbe6584b06e162","slug":"rishikesh-duped-victim-with-false-claims-of-fixing-deal-with-police-amidst-transaction-and-property-dispute-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: लेन-देन और संपत्ति विवाद में पुलिस से सेटिंग का दिया झांसा, फिर की लाखों की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: लेन-देन और संपत्ति विवाद में पुलिस से सेटिंग का दिया झांसा, फिर की लाखों की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 12 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कारोबारियों के बीच लेन-देन और संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बाद एक पक्ष से पुलिस से सेटिंग कराने के नाम पर रकम मांगी गई।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लेन-देन और संपत्ति विवाद में पुलिस से सेटिंग कराने का झांसा देकर लाखों रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
रविवार को कारोबारियों के बीच लेन-देन और संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायतें दर्ज कराई थीं। गंगानगर निवासी अतुल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 10 मई को दून मार्ग स्थित होटल के बाहर दिनेश कोठारी और उनके साथियों से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद उनके रिश्तेदार अनुज गोयल चार-पांच लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। इन लोगों में शुभम चौहान, आदित्य लोधी और अंशुल भारती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें डराते हुए कहा कि उन पर लूट जैसे गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हो सकती हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सेटिंग होने का दावा करते हुए गंभीर धाराओं से बचाने के नाम पर 20 से 25 लाख रुपये की मांग की। डर के चलते अतुल ने उन्हें दो लाख रुपये अग्रिम दे दिए थे, जबकि शेष रकम अगले दिन देने की बात तय हुई थी।
Uttarakhand: तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद
गुप्ता ने बताया कि बाद में परिचितों से जानकारी लेने पर पता चला कि पुलिस के नाम पर इस तरह पैसे नहीं लिए जाते। उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी अब 23 लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं। रकम न देने पर पूरे परिवार को गिरफ्तार कराने की धमकी भी दी जा रही है। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।