सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh excavations at Veerabhadra Temple complex sculptures carved on stones discovered

Rishikesh: वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग, नक्काशी वाली मूर्तियां मिलीं, वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर के पीछे मैदान में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे बने छोटे मंदिर में इन दिनों चबूतरा निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन से मूर्तियों और नक्काशी वाले पत्थर निकल आए।

Rishikesh excavations at Veerabhadra Temple complex sculptures carved on stones discovered
आकृतियुक्त पत्थर मिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पौराणिक वीरभद्र मंदिर परिसर में उस वक्त कौतूहल मच गया, जब खोदाई के दौरान पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियां सामने आईं। सुंदर नक्काशी भी दिखाई दे रही है, जिससे इनके पुराने मंदिर से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

Trending Videos


शुक्रवार को मंदिर के पीछे मैदान में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे बने छोटे मंदिर में इन दिनों चबूतरा निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन से मूर्तियों और नक्काशी वाले पत्थर निकल आए। पत्थरों पर बनी आकृतियां और कलाकारी देखकर स्थानीय लोग भी उत्साहित हैं और इसे पुराने मंदिर के अवशेष मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले यहां प्राचीन मंदिर होने की चर्चा होती रही है और अब खोदाई में मिले पत्थर उस इतिहास की ओर इशारा कर रहे हैं। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद, दिनेश सिंह आदि ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग से इन पत्थरों की जांच कराकर इनके ऐतिहासिक महत्व को स्पष्ट करने की मांग की है। लोगों का मानना है कि यदि यह अवशेष प्राचीन मंदिर से जुड़े हैं तो इनके संरक्षण की दिशा में उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed