सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: International Yoga Festival to be held at Ganga Resort from March 16, CM Dhami to inaugurate

Rishikesh: गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन 16 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

Rishikesh: International Yoga Festival to be held at Ganga Resort from March 16, CM Dhami to inaugurate
जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में 16 से 22 मार्च तक सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के दौरान योग जिज्ञासु राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया में हेरिटेज वॉक करेंगे।

Trending Videos


सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन सम्राट अनूप जलोटा, गढ़वाली लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत विभिन्न लोकगायक और कलाकारों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव में इस्कॉन नाइट का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गंगा रिजॉर्ट मुनि की रेती में जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन 16 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। अब तक करीब 1400 योग जिज्ञासुओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करा लिया है, जिसमें विदेशी साधक भी शामिल है।

LPG Crisis: देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां

महोत्सव में करीब 25 योगा स्कूलों के छात्र और योगाचार्य भी प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव के दौरान योग जिज्ञासुओं के लिए योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) महोत्सव का समापन करेंगे।

देहरादून के पार्कों में योग गतिविधियां
एमडी प्रतीक जैन ने कहा कि जीएमवीएन का प्रयास है कि वह देहरादून के पार्कों में सुबह-शाम योग गतिविधियां शुरू करे। इसके लिए एमडीडीए व नगर निगम से बात की जाएगी। पार्कों में सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं। इस दौरान यहां योग गतिविधियां कराने से लोगों को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed