सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Heat begins setting records as early as March second week snowfall in Badrinath

Uttarakhand Weather News: मार्च दूसरे हफ्ते में ही गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 13 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मार्च दूसरे हफ्ते में ही गर्मी रिकॉर्ड बनाने लगी हैं। वहीं बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

Uttarakhand Weather News Heat begins setting records as early as March second week snowfall in Badrinath
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मार्च की शुरुआत से ही गर्मी उत्तराखंड में अपने तेवर दिखा रही है। भले ही बीते कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में बादल छाने और पहाड़ों में कोहरे से बारिश का अनुमान लगाया गया लेकिन ऐसा हुआ नहीं और गर्मी ने दूसरे सप्ताह में ही नए रिकॉर्ड बना दिए।

Trending Videos


बृहस्पतिवार को दून के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री इजाफे के साथ 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री अधिक के साथ 25.1 डिग्री रहा और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते अधिकतम के साथ न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। उधर केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश भर के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने बनाया कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक होंगे आयोजन


बदरीनाथ की चोटियों पर हुई बर्फबारी
बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। दो दिन पहले भी धाम में बर्फबारी हुई थी। बृहस्पतिवार को जिले में सुबह से मौसम बदला हुआ था। हालांकि निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन बदरीनाथ की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी होने से धाम का मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई है। संंवाद संवाद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed