सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand budget session 2026 fifth day in bhararisain assembly gairsain live updates cm dhami news

Uttarakhand Budget Session Live: LPG गैस को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, हंगामे पर यूकेडी नेता हुए गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण(चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 13 Mar 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

भराड़ीसैंण में बजट सत्र के पांचवें दिन आज फिर एलपीजी गैस को लेकर कांग्रेसियों का धरना जारी है। सत्र शुरू हो गया है। बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...

Uttarakhand budget session 2026 fifth day in bhararisain assembly gairsain live updates cm dhami news
विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सीएम धामी सहित मंत्री विधायक सदन में पहुंच गए हैं। सत्र की शुरुआत हो गई है वहीं रसोई गैस को लेकर कांग्रेसी विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठ धरना दे रहे हैं। विधानसभा सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी सदन में एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर हंगामा हुआ।

Trending Videos


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीठ से सरकार को एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। सदन में चर्चा न करने का आरोप लगा विपक्ष ने विरोध किया। इससे सदन की कार्यवाही 45 मिनट तक स्थगित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने नियम 310 पर प्रदेश में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा उठाया। विस अध्यक्ष ने इस सूचना को नियम 58 में भोजनावकाश के बाद सुनने का विनिश्चय दिया। तीन बजे सत्र शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, एलपीजी की आपूर्ति केंद्र सरकार का विषय है। लिहाजा इस पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में जिस तरह की परिस्थिति है, उससे केंद्र सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई है। घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।


सदन से विपक्ष का वॉकआउट
सत्र शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वाक आउट कर दिया।

जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने की चर्चा की मांग

सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने चर्चा की मांग करते हुए विरोध किया। विपक्ष ने कहा पीठ से जब नियम 310 पर विनिश्चय दिया गया तो सरकार चर्चा करने से क्यों भाग रही है। प्रदेशभर में एलपीजी गैस के लिए लाइनें लग रही हंै। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। पक्ष व विपक्ष के बीच बहस होने से सदन की कार्यवाही 45 मिनट के स्थगित हुई। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी की कालाबाजारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नैनीताल जिले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।


विधायकों को देहरादून जाने से रोकने जा रहे यूकेडी नेता हुए गिरफ्तार 
शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान वापस जाने वाले विधायकों को रोकने के लिए आ रहे  यूकेडी के नेताओं को सघन सुरक्षा  के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिक स्कूल मेहलचौरी में बने अस्थाई जेल में बंद किया। कुछ को हाउस अरेस्ट किया गया।

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed