सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women living in Lok Bhawan are a family: Gurmeet Kaur

लोक भवन में रहने वाली महिलाएं एक परिवार : गुरमीत कौर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Women living in Lok Bhawan are a family: Gurmeet Kaur
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


देहरादून। लोक भवन आवासीय कालोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को महिलाओं के साथ एक विशेष कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर ने महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर गुरमीत कौर ने कहा कि लोक भवन में रहने वाली सभी महिलाएं एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि सभी को आपसी सहयोग, प्रेम और सद्भाव के साथ मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि यदि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो वे निःसंकोच साझा करें ताकि उसका समाधान मिलकर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में महिलाओं के लिए एक विशेष फिटनेस कैंप भी आयोजित किया जाएगा, जिससे सभी महिलाएं स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, सौहार्द और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं। सामूहिक सहभागिता से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजलि थापा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed