{"_id":"69b40a6cc477f457e10fa8bf","slug":"foreign-language-training-center-to-open-in-almora-dehradun-news-c-5-drn1043-920357-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अल्मोड़ा में खुलेगा विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अल्मोड़ा में खुलेगा विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
- कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की सदन में घोषणा
- दूरस्थ क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए नहीं आना पड़ेगा देहरादून
- सरकार ने कौशल विकास के लिए बजट में 3.30 करोड़ का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। प्रदेश के युवाओं को विदेशों में नौकरी के अवसर देने के लिए अल्मोड़ा में दूसरा विदेशी भाषा विकास केंद्र खोला जाएगा। शुक्रवार को सदन में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह घोषणा की है। इस सेंटर के बनने से कुमाऊं मंडल के दूरस्थ क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए देहरादून नहीं आना पड़ेगा। सरकार ने आगामी बजट में कौशल विकास के लिए 3.30 करोड़ का प्रावधान किया है।
भाजपा विधायक सुरेश गढि़या के प्रश्न के जवाब में विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, रोजगार के लिए युवाओं का कौशल विकास करने को सरकार ने वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना शुरू की है। इस योजना से उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में रोजगार मिल रहा है। अब तक 143 युवाओं को विदेशी भाषाओं में प्रशिक्षण दिया गया। इस 92 युवाओं को जापान, जर्मनी, फ्रांस, सऊदी अरब में नौकरी दे रहे हैं।
योजना में कोई युवा प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकता है। 8 से 10 माह का प्रशिक्षण के बाद केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय से अनुबंधित 16 सेवायोजन एजेंसी के माध्यम से विदेशों में रोजगार दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रशिक्षण लागत 1.5 लाख तक है। इसमें सरकार 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीवान बिष्ट की मांग पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अल्मोड़ा में लेंग्वेज प्रशिक्षण सेंटर खोलने की घोषणा की है।
....
दून विवि में चल रहा लेंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
प्रदेश का पहला लेंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर दून विश्वविद्यालय में चल रहा है। इस केंद्र में जर्मनी, फ्रांस, जापान, स्पेनिस व अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा 26 करोड़ की लागत से बना कौशल विकास केंद्र में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां युवाओं के लिए छात्रावास की सुविधा है।
Trending Videos