ऋषिकेश: जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ ने सकुशल किया रेस्क्यू
ऋषिकेश में देर रात नदी के बीच एक टापू पर युवक के फंसे होने की सूचना से रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसे होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी के बीच टापू तक सुरक्षित पहुंच बनाई।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती परीक्षा, पांच अक्तूबर से रुड़की में शुरू होगा शारीरिक और दौड़ परीक्षा का अगला चरण
जवानों ने रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। टीम की तत्परता से युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।