{"_id":"69cab40a564b0bb27f00a276","slug":"rishikesh-news-youth-jumps-into-ganga-for-fun-from-garud-chatti-bridge-video-goes-viral-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: रोमांच के नाम पर जोखिम में डाली जान, युवक ने गरूड़ चट्टी पुल से गंगा में लगाई छलांग, विडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: रोमांच के नाम पर जोखिम में डाली जान, युवक ने गरूड़ चट्टी पुल से गंगा में लगाई छलांग, विडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार
वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
पुल से गंगा में लगाई छलांग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पुल से नदी में छलांग लगाते हुए दिख रहा है। वीडियो लक्ष्मणझूला–नीलकंठ मार्ग स्थित गरूड़ चट्टी में गंगा पर बने पुल का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कोई पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा हो।
Trending Videos
वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। गरूड़ चट्टी पुल की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाना बेहद खतरनाक है, जबकि गंगा नदी का बहाव तेज होने के साथ-साथ नीचे चट्टानें भी हैं। इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh: नोएडा से घूमने आए थे तीन दोस्त, चीला नहर में सेल्फी लेने गया एक युवक तेज लहरों में बहा
हैरानी की बात यह है कि पुल से कुछ ही दूरी पर गरूड़ चट्टी पुलिस चौकी मौजूद है और वहां नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद पर्यटक इस तरह के जोखिम भरे कदम उठा रहे हैं।
देखें वायरल वीडियो...
युवक के इस वीडियो को नीचे से गुजर रही राफ्ट में बैठे कुछ युवकों ने बना कर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हो सकता है यह वीडियो पुराना हो।