सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Rafting will close on June 30 plan your adventure trip before thenhere is when it will resume

Rishikesh: 30 जून को बंद हो जाएगी राफ्टिंग; रोमांच के सफर के लिए पहले ही बनाएं प्लान, फिर इस दिन से होगी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 21 Jun 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Rafting will close on June 30 plan your adventure trip before thenhere is when it will resume
ऋषिकेश राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एडवेंचर के दीवानों के लिए काउंटडाउन शुरू। गंगा में रिवर राफ्टिंग का मौजूदा सीजन अब आखिरी पड़ाव में है। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 30 जून को राफ्टिंग बंद करने का निर्णय लिया है।



मानसून में नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण दो महीने का ब्रेक लिया जाता है। 1 सितंबर से जलस्तर सामान्य होते ही राफ्टिंग फिर से शुरू हो जाएगी। यानी आज से राफ्टिंग के शौकीनों के पास सिर्फ 10 दिन बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत देशभर से पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। व्यवसायी पर्यटकों को कार्यालय से फूलचट्टी, क्लब हाउस, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, कौड़ियाला, मरीन ड्राइव तक ले जाते हैं, जहां से गंगा की लहरों में रोमांच शुरू होता है।
विज्ञापन


Father's Day: बेटे के सपने के लिए पिता ने किस्मत से लिया पंगा, हाईकोर्ट की नौकरी छोड़ किया मुंबई का रुख

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए 30 जून को सीजन बंद किया जाता है। जलस्तर सामान्य होते ही एक सितंबर से फिर राफ्टिंग शुरू होगी। उन्होंने राफ्टिंग के शौकीनों से अपील की कि सीजन खत्म होने से पहले इन बचे हुए 10 दिनों में गंगा के रोमांच का भरपूर आनंद ले लें।

इन स्थानों से होती है रोमांच के सफर की शुरुआत

- कौड़ियाला से रामझूला, नीमबीच - 35 किमी
- कौड़ियाला से शिवपुरी - 20 किमी
- मरीन ड्राइव से शिवपुरी- 10 किमी
- मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच - 25 किमी
- शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच- 15 किमी
- ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच - 9 किमी
- क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच- 9 किमी

गंगा में राफ्टिंग के संचालन के लिए मात्र दस दिन का समय शेष रह गया है। नियमानुसार 30 जून को राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। एक सितंबर से संचालन दोबारा शुरू होगा।
- जसपाल चौहान, साहसिक पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed