सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Youth Dies After Consuming Poison Upon Losing 40000 in Online Game

ऑनलाइन गेम के चक्कर में गई जान: दुकान का सामान खरीदने के लिए घर से मांगे थे 40 हजार, हारने पर युवक ने खाया जहर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 20 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Roorkee News: युवक सुल्तानपुर कस्बे में चप्पल-जूते की दुकान चलाता था। उसने दुकान के लिए सामान खरीदने के नाम पर परिवार से करीब 40 हजार रुपये लिए थे। वो ये रकम ऑनलाइन गेम में गंवा बैठा। जिसके बाद उसने अपनी जान ले ली।

Roorkee News Youth Dies After Consuming Poison Upon Losing 40000 in Online Game
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


शोएब (20) पुत्र जुल्फिकार सुल्तानपुर कस्बे में चप्पल-जूते की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि उसने दुकान के लिए सामान खरीदने के नाम पर परिवार से करीब 40 हजार रुपये लिए थे। वो ये रकम ऑनलाइन गेम में गंवा बैठा। रुपये हारने के बाद वह काफी परेशान होने लगा। बताया गया कि मंगलवार को मानसिक तनाव में आकर शोएब ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मैदानी इलाकों में सताएगी गर्म हवाएं, इन तीन जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन

कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिजनों के होश उड़ गए और वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बुधवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से शोएब पुत्र जुल्फिकार निवासी निहेंदपुर सुठारी की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed