सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heatwave Alert Dehradun Administration on High Alert Amid Rising Temperatures Uttarakhand Weather News

हीट वेव अलर्ट: दून में बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन ने सभी विभागों को दिए तैयारी के निर्देश, 40 पार होगा तापमान

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 20 May 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी दून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो इस सीजन के सामान्य तापमान से अधिक माना जा रहा है। हीट वेव अलर्ट को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

Heatwave Alert Dehradun Administration on High Alert Amid Rising Temperatures Uttarakhand Weather News
हीट वेब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

लगातार बढ़ती गर्मी और संभावित लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। जहां मई के शुरुआती दिनों में पहाड़ों में मौसम सुहावना बना था, वहीं अब वहां भी दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी दून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो इस सीजन के सामान्य तापमान से अधिक माना जा रहा है।



मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागों को जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नगर निकायों को बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल, वाटर टैंकर और छायादार स्थानों की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में अस्थायी शेड और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


विद्युत और पेयजल विभाग को निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निर्माण स्थलों और बाहरी कार्यस्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया है। कार्य अवधि को सुबह और शाम के समय तक सीमित रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: अस्पताल के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ICU में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव या अवकाश पर भी निर्णय लिया जा सकता है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed