सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census work picks up pace, survey begins in eight blocks Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand: जनगणना कार्य में तेजी, आठ ब्लॉकों में भी शुरू हुआ सर्वे, नगर आयुक्त ने शिथिलता पर लगाई थी फटकार

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 20 May 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम में 53 प्रतिशत जनगणना का काम हो गया है। नगर आयुक्त ने एक दिन पूर्व जनगणना के कार्य में शिथिलता पर फटकार लगाई थी।

Census work picks up pace, survey begins in eight blocks Uttarakhand News in Hindi
जनगणना - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

जनगणना कार्य पूरा होने में अब मात्र पांच दिन शेष हैं लेकिन राजधानी में अभी भी करीब 47 प्रतिशत काम बाकी है। सोमवार को नगर आयुक्त की समीक्षा बैठक में कार्य में शिथिलता बरतने पर चार्ज अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई थी, जिसका असर मंगलवार को देखने को मिला। जिन आठ ब्लॉकों में अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ था, वहां भी सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

भवन गणना पूर्ण करने की अंतिम तिथि 24 मई है। तब तक काम पूरा करना है। राजधानी में करीब 1958 के करीब जनगणना ब्लॉक हैं। इनको पांच बड़े हिस्सों में बांटा गया है। पांच चार्ज अधिकारियों को इनकी जिम्मेदारी दी गई है। 24 दिन से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन अभी तक भी आधे के करीब काम शेष है। ऐसे में अब अगले पांच दिनों में शेष काम को खत्म करने के लिए प्रगणकों ने जोर लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपील: जनगणना से ही निकलती है विकास की राह

देश के विकास के लिए जनगणना बहुत जरूरी है। इसके माध्यम से सरकार आंकड़े जुटाती है। देश में कितने पक्के घर हैं, कितने लोग एक मकान में रहते हैं। मकान कच्चा है या पक्का, या फिर किराए पर रहते हैं। तमाम तरह की जानकारी मिलने पर सरकार उसके हिसाब से लोगों को योजनाएं बनाती है लेकिन बहुत से लोग इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं ले रहे।

विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढें...Haridwar: बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, सीएम धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

यही कारण है कि देहरादून में बहुत से लोगों ने टीम का विरोध भी किया। नथुआवाला वार्ड में एक परिवार ने तो मकान के बाहर प्रगणक की ओर से लिखा गया नंबर भी मिटा दिया था और टीम के साथ अभद्रता की थी। बाद में चार्ज अधिकारी राजेश नैथानी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार से बात की। तब जाकर परिवार ने अपनी गलती मानी और टीम को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed