{"_id":"6980f1938c44e06bc609a7c3","slug":"rvnl-chairman-gives-a-clear-direction-complete-the-rishikesh-karnaprayag-rail-project-by-2028-at-all-costs-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: आरवीएनएल के अध्यक्ष की दो टूक, हर हाल में 2028 तक पूरा करें ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: आरवीएनएल के अध्यक्ष की दो टूक, हर हाल में 2028 तक पूरा करें ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सार
आरवीएनएन परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने कहा है ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को हर हाल में दिसंबर 2028 से पूर्व पूर्ण किया जाए। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Trending Videos
प्रबंध निदेशक दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे। पहले दिन आरवीएनएन परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आरवीएनएल की ओर से बनाई जा रही सुरंग परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: कानून व्यवस्था पर सीएम धामी सख्त; कहा-कार्यशैली सुधारे पुलिस, आम आदमी को सताया न जाए
इस दौरान परियोजना की प्रगति, तकनीकी चुनौतियों एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी विचार किया गया कि रेलवे सुरंगों के साथ-साथ रोड सुरंगों का भी निर्माण किया जा सकता है, जिससे सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले वाहनों को भी तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
