सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wedding Culture Panchayat arrangements only 101 rupees will be given as a wedding gift Sahia Dehradun News

पंचायत की नई व्यवस्था: शादी में दिया जाएगा मात्र 101 रुपये का शगुन,  उत्तराखंड के इस गांव में सख्त किए गए नियम

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड के साहिया क्षेत्र में अनोखी पहल की गई है। यहां खत सिली गोथान से जुड़े 12 गांवों के ग्रामीणों ने शादी-विवाह के आयोजनों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए नए नियम तय किए हैं। 

Wedding Culture Panchayat arrangements only 101 rupees will be given as a wedding gift Sahia Dehradun News
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी देहरादून के पास सहिया क्षेत्र की खत सिली गोथान के ग्रामीणों की बैठक में शादी-विवाह के आयोजनों में होने वाली फिजूलखर्ची रोकने के लिए नियम बनाए गए। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति के आधार पर विवाह में मात्र 101 रुपये का शगुन दिया जाना तय किया। ग्रामीणों ने आयोजनों में बीयर परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।

Trending Videos

ग्राम बड़नु स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित हुई खत से जुड़े 12 गांवों के ग्रामीणों की बैठक में शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों के लिए नियम-कानून तय किए गए। खत स्याणा मंजीत सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में ग्राम मसराड़ गांव स्थित शिलगूर महाराज के 12 साल बाद मनाए जाने वाले जागड़े बुरांश को वर्ष 2027 में मनाए जाने पर सहमति जताई। इसके साथ खत से संबंधित गांवों में होने वाले शादी-विवाह जैसे आयोजनों में बीयर परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

इन मुद्दों पर बनी सहमति

इसके अलावा परिवार की पहली शादी में परंपरा स्वरूप मामा पक्ष से एक बकरा व आटा-चावल, सूजी आदि लाए जाने और टीका करने पर पाबंदी, खत की बेटियों की ओर से इस प्रकार के आयोजनों में लिए और दिए जाने वाले बकरे पर पाबंदी, रईणी भोज में चांदी का सिक्का व वस्त्र देने पर रोक, शगुन के रूप में मात्र 101 रुपये देने आदि मुद्दों पर सहमति बनी। साथ ही उल्लंघन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा भी बैठक में की गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed