सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways bus Accident in Vikasnagar bus falls into gorge passengers killed injured SDRF rescue operation

Uttarakhand: विकासनगर में बड़ा हादसा, 36 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, चार की मौत, कई घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Feb 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

विकासनगर में रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घायल लोगों को उपचार के लिए उप यूपी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नेरवा के एसडीएम और सीओ भी अस्पताल पहुंचे।

Roadways bus Accident in Vikasnagar bus falls into gorge passengers killed injured SDRF rescue operation
विकासनगर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तराखंड के विकासनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल परिवहन की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकाला गया। हादसे में बस चालक सहित चार लोगों को मौत हो गई है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी - मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 36 यात्री सवार थे। चार की मौत हो चुकी है। 13 उप जिला अस्पताल में भर्ती है। 

दस का हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पांवटा साहिब स्थित अस्पताल में तीन भर्ती हैं। और ग्राफिक एरा अस्पताल में एक का उपचार चल रहा है। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।



मृतक
 1- यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद ग्राम - क्यारला नेरवा (हिमाचल)
2-  रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र ग्राम- विज़मल, नेरवा (हिमाचल)
3- धन बहादुर,  ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल)
4- दिनेश कुमार( 54) ग्राम चोपाल , शिमला (बस चालक)

सीएम ने जताया दुख
घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस हादसे की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  दिनदहाड़े निर्मम हत्या से दहल गया दून, परिजनों की शिकायत पुलिस सुन लेती त यूं खामोश न होती गुंजन

जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed