सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Mahendra Bhatt said Rahul Gandhi comments on Kotdwar are an attempt to disrupt peaceful atmosphere

Uttarakhand: कोटद्वार प्रकरण...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-राहुल गांधी की टिप्पणी शांत फिजा को बिगाड़ने की कोशिश

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Feb 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहम्मद दीपक के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट करने से माहौल गरमाया हुआ है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी शांत फिजा को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

BJP Mahendra Bhatt said Rahul Gandhi comments on Kotdwar are an attempt to disrupt peaceful atmosphere
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भाजपा ने कोटद्वार के घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी देवभूमि की शांत फिजा को षड्यंत्र के तहत बिगाड़ने की कोशिश है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि घटनाक्रम पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं की नकारात्मक भूमिका और इसे तूल देने की कोशिश स्पष्ट तौर पर नजर आई है।

Trending Videos


कानून व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में सरकार कोताही नहीं बरतेगी। अपनी छवि के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। सभी पक्षों को धैर्य रखने की जरूरत है। कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर एक पक्ष को भड़काया जा रहा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए चिंता जताई कि कहीं यह पूर्व नियोजित तो नहीं था। क्योंकि समझदारी और जिम्मेदारी तो यह कहती थी कि कांग्रेस के बड़े नेता अपने युवा नेता के कृत्य पर गंभीरता दिखाते।


ये भी पढे़ं...Haridwar: मोहम्मद दीपक के समर्थन में उतरा भीम आर्मी संगठन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक

रोकटोक कर जांच में सहयोग की बात करते। लेकिन बेहद शर्मनाक है कि वह उस व्यक्ति को धर्मनिरपेक्षता का हीरो बनाने पर तुले हैं, जो सरे आम लोगों के साथ अभद्र भाषा इस्तेमाल और मारपीट करता नजर आया। आरोप लगाया कि लगातार हार से निराश हताश कांग्रेस किसी भी कीमत पर 27 में दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed