फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scuffle between police and Congress workers arrived to submit a memorandum to minister Uttarkashi news

Uttarkashi: सेवा पखवाड़े में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 04 Jul 2026 04:46 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 04 Jul 2026 04:46 PM IST
सार

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस की तीखी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन
Scuffle between police and Congress workers arrived to submit a memorandum to minister Uttarkashi news
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार के सेवा पखवाड़ा के तहत उत्तरकाशी जिला मुख्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंत्री को ज्ञापन देने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन




रोकने पर नाराज कांग्रेसियों ने वहीं पट्टियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र के लोग पिछले दस दिनों से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे पर देखते ही देखते नीचे आ गया पूरा पहाड़, खौफनाक मंजर, वाहनों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों का आरोप है कि सेवा और सुशासन के दावे के बावजूद अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के बजाय मुख्यालय में ही डटे हुए हैं, जबकि जनता की मांगों की अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed