माई सिटी रिपोर्टर देहरादून वन विभाग में हुए फॉरेस्ट गार्ड फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती घोटाले की एसआईटी जांच रिपोर्ट उजागर करने की मांग की गई है। इस संबंध में उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ ही इस घोटाले में सम्मिलित अधिकारियों, कर्मचारियों पर की भी कानूनी कार्यवाही की मांग की। उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की एसआईटी जांच जल्द से जल्द पूरी करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन पूर्व में दिया गया था। लेकिन अब इसमें लेटलतीफी की जा रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाला उजागर नहीं होने से प्रदेश भर के युवाओं में अवसाद की स्थिति है। फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच मांग को लेकर प्रदेश भर के बेरोजगार युवक युवक राजधानी कुछ करने के साथ ही कई बार जोरदार आंदोलन कर चुके हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की रिपोर्ट उजागर कर बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय करें। पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार, नरेंद्र रावत, फैजान राणा ,अर्जुन शर्मा, संजीव, राजेंद्र नेगी, पंकज रावत समेत कई शामिल थे।