{"_id":"6aa9a70cb074fe623601a265","slug":"six-cobras-rescued-from-various-locations-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1067170-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अलग-अलग स्थानों से छह कोबरा का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अलग-अलग स्थानों से छह कोबरा का किया रेस्क्यू
Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से छह सांप का रेस्क्यू किया। वन विभाग के सर्पमित्र ने बताया कि पकड़े गए सभी सांप कोबरा प्रजाति के थे, जिन्हें सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को अलग-अलग समय पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से मिली सूचनाओं के आधार पर विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने छरबा से दो, कैंचीवाला से दो, रुद्रपुर रोड लक्ष्मीपुर व शंकरपुर से एक-एक सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि कब्जे में लिए गए सभी सांप कोबरा प्रजाति के थे। उन्होंने बताया कि सांपों को उनके प्राकृतिक आवास के हिसाब से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन