फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six-year-old child trapped in 10-inch pipe dies

10 इंच के पाइप में फंसा छह साल का बच्चा: बारिश के दौरान खेल रहा था मासूम, JCB से तोड़कर निकाला गया शव

Sat, 18 Jul 2026 09:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, विकास नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकास नगर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 09:05 PM IST
सार

अरमान (6 वर्ष) शनिवार को हो रही बारिश के बीच घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नाली के लिए डाले गए 10 इंच के संकरे पाइप में फंस गया।

विज्ञापन
Six-year-old child trapped in 10-inch pipe dies
पाइप में फंसने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ की खादर बस्ती में शनिवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

 

जेसीबी से पाइप तोड़कर निकाला बाहर
जानकारी के अनुसार, नवाबगढ़ की खादर बस्ती निवासी अरमान (6 वर्ष) शनिवार को हो रही बारिश के बीच घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नाली के लिए डाले गए 10 इंच के संकरे पाइप में फंस गया। उसके साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे ने तुरंत भागकर अरमान के परिजनों और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलाई गई और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पाइप को तोड़कर मासूम अरमान को बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत उप जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पर अड़े लोग
मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि हाल ही में बनी नई सड़क का ढाल बेहद तीव्र (ढलान वाला) बनाया गया है, जिसके कारण बारिश में नाली में पानी का बहाव अचानक बहुत तेज हो गया और बच्चा उसमें बहकर पाइप में समा गया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

परिवार ने किया पोस्टमार्टम से इनकार
गमगीन परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए विकासनगर के सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस पूरी घटना की सघन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed