फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two people working in a field died after being struck by lightning

एक पल में उजड़ गए परिवार: हरिद्वार में आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने तोड़ा दम

Sat, 18 Jul 2026 07:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 07:23 PM IST
सार

दोनों ग्रामीण रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि दोनों ग्रामीण संभल पाते, तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two people working in a field died after being struck by lightning
आकाशीय बिजली ने दो घरों के बुझाए चिराग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को दोनों ग्रामीण रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि दोनों ग्रामीण संभल पाते, तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का बयान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई है। प्रशासन द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और नियमानुसार आगे की वित्तीय सहायता व अन्य अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed