सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Somvati Amavasya 2026 Several routes in Haridwar to be diverted movement of heavy vehicles Stopped

Somvati Amavasya: हरिद्वार आने वाले ध्यान दें, आज से कई रूट रहेंगे डायवर्ट; शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 13 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रद्धालुओं को जाम से राहत देने और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न राज्यों और जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

Somvati Amavasya 2026 Several routes in Haridwar to be diverted movement of heavy vehicles Stopped
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और वीकेंड के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीन दिवसीय विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 13 से 15 जून तक शहर में चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भीड़ बढ़ने की स्थिति में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित अवधि तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।



एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रद्धालुओं को जाम से राहत देने और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न राज्यों और जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


IMA POP: रचेगा इतिहास; देश को पहली बार आईएमए से मिलेंगी नौ महिला सैन्य अफसर, 515 कैडेट्स होंगे पासआउट
विज्ञापन

 

प्रमुख ट्रैफिक व्यवस्था

  • दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब की ओर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
  • इन वाहनों के लिए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतदीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित की गई है।
  • यातायात दबाव बढ़ने पर वाहनों को नगलाइमरती से डायवर्ट कर लक्सर, फेरूपुर, गाजीपुर, एसएम तिराहा और सत्तीचौक के रास्ते बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
  • मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौक मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगे।
  • नजीबाबाद और मुरादाबाद की ओर से आने वाले बड़े वाहनों की पार्किंग नीलधारा-गोरीशंकर क्षेत्र में की जाएगी।
  • देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म और रायवाला मार्ग से शहर में प्रवेश कराया जाएगा।
  • इन वाहनों के लिए लालजीवाला, पंतदीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित की गई है।
  • चारधाम यात्रा से लौटकर दिल्ली और मेरठ जाने वाले वाहन देहरादून, ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक और एनएच-344 के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  • नजीबाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को चंडी चौक और श्यामपुर मार्ग से निकाला जाएगा।
  • भीड़ बढ़ने की स्थिति में चीला मार्ग का उपयोग केवल शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए किया जाएगा।
  • गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार और शंकराचार्य चौक की ओर यातायात संचालित किया जाएगा।
  • टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

ऑटो और विक्रम के लिए ये है व्यवस्था

- ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले ऑटो व विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही संचालित होंगे।
- ज्वालापुर क्षेत्र से आने वाले ऑटो और विक्रम रानीपुर मोड़, देवपुरा चौक और शिवमूर्ति तिराहा होते हुए कनखल की ओर जाएंगे।
- बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले वाहन भगत सिंह चौक और तिब्बड़ी फाटक मार्ग से रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे तक पहुंचेंगे।
- ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तिराहे तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

दो दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

एसएसपी नवनीत सिंह के अनुसार 13 जून को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक और 14 जून को सुबह छह बजे से सोमवती अमावस्या स्नान पर्व समाप्त होने तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 15 जून तड़के तीन बजे से दिल्ली-मेरठ मार्ग से आने वाले सभी बड़े वाहनों को नगलाइमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। वहीं देहरादून से आने वाले बड़े वाहनों को लालजीवाला और नजीबाबाद की ओर से आने वाली बसों व ट्रैक्टरों को नीलधारा-गोरीशंकर पार्किंग में रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed