{"_id":"69dbaddb8e16d31b820c26f1","slug":"special-prayers-will-now-be-held-at-night-at-the-badri-kedar-shrines-dehradun-news-c-5-drn1043-944573-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बदरी-केदार धाम में अब रात को होंगी विशेष पूजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बदरी-केदार धाम में अब रात को होंगी विशेष पूजाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
- भीड़ नियंत्रण के लिए दिन के समय श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे सामान्य रूप से दर्शन
- बदरी-केदार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन कराने के लिए लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए इस बार विशेष पूजाएं रात के समय होंगी। दिन के समय पर श्रद्धालुओं को सामान्य रूप से दर्शन कराए जाएंगे। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा धामों में प्रात:कालीन पूजा का समय भी निर्धारित किया गया।
बीकेटीसी के अधीन केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु विशेष पूजाएं कराते हैं। इसके लिए बीकेटीसी की ओर से पूजाओं की बुकिंग कर शुल्क भी लिया जाता है। विशेष पूजा के समय दोनों मंदिरों के गर्भ गृह में भीड़ बढ़ने से दर्शन व्यवस्था प्रभावित होती है। लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में समय लग जाता है। बीकेटीसी ने भीड़ नियंत्रण व श्रद्धालुओं के सामान्य दर्शन को सुगम बनाने के लिए विशेष पूजाएं रात के समय कराने का निर्णय लिया। इसके अलावा बदरीनाथ धाम में प्रात:कालीन महाभिषेक पूजा के लिए दो घंटे का समय दिया है। पहले में महाभिषेक सुबह साढ़े छह बजे तक हो जाती है। लेकिन यह समय साढ़े आठ बजे तक पहुंच गया। बीकेटीसी ने निर्णय लिया कि केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में जलाभिषेक करने के बजाए श्रद्धालुओं को शिवलिंग छू कर दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।
......
कोट
बदरी-केदार धाम में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था बनाना बीकेटीसी की प्राथमिकता है। मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में तीर्थ पुरोहित व पंडा समाज की राय पर धामों में परंपरागत पूजाओं के समय कम किया गया। इसके अलावा विशेष पूजाएं रात के समय की जाएगी। -हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष बीकेटीसी
......
यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 15 लाख पार
चारधाम यात्रा में आने के लिए सभी श्रद्धालुओं को पंजीकरण अनिवार्य है। छह मार्च से लेकर अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 5.78 लाख, बदरीनाथ 4.64 लाख, गंगोत्री के लिए 2.82 लाख, यमुनोत्री के लिए 2.74 लाख व हेमकुंड साहिब के लिए 13,815 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।
Trending Videos