सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strong strategy to prevent forest fires

Dehradun News: तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बनेगी वनाग्नि रोकने की मजबूत रणनीति

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Strong strategy to prevent forest fires
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

विकासनगर। चकराता वन प्रभाग ने दून स्थित केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के सभागार में तीन दिवसीय वनाग्नि संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। पहले दिन जंगलों की आग की रोकथाम के लिए बहु विभागीय समन्वय पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि सुशांत पटनायक ने किया। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग गंभीर चुनौती है। यदि सभी विभाग आपसी सामंजस्य के साथ इसकी रोकथाम में अपनी भूमिका निभाएं तो आग से होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है। वनाग्नि रोकथाम के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। इस दौरान वनों के प्रकार, वनाग्नि की स्थिति एवं व्यवहार, वनाग्नि के प्रकार, ईंधन, आग की रोकथाम, मैदानी भ्रमण के माध्यम से फायर लाइन बनाने व आग पर नियंत्रण के उपायों पर व्याख्यान व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार सिंह, एसडीओ विभु, रेंजर आनंद रावत, प्रदीप सक्सैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed