फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Election NSUI Announced Candidates for Student Union Elections in Three Major Colleges of Dehradun

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज, एनएसयूआइ ने तीन कॉलेजों में घोषित किए अपने प्रत्याशी

Mon, 21 Sep 2026 01:04 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 21 Sep 2026 01:04 PM IST
सार

दून के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एनएसयूआई ने तीन प्रमुख कॉलेजों में अपने प्रत्याशियों के नाम चुनावी मैदान में रख दिए हैं।

विज्ञापन
Student Election NSUI Announced Candidates for Student Union Elections in Three Major Colleges of Dehradun
एनएसयूआइ ने तीन कॉलेजों में प्रत्याशी घोषित - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआइ ने दून के तीन प्रमुख महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में संगठन ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदों के लिए पूरा पैनल मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन


एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआइ ने अध्यक्ष पद के लिए सौरभ सेमवाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अभिनव कफलिया को दी गई है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन


एमकेपी में प्राची शर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उपाध्यक्ष पद पर मोनिका, सहसचिव पद पर संजना, महासचिव पद पर प्रीति और कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका रौथान को प्रत्याशी बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए सलोनी को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed