फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hnb Affiliated Colleges UG Admission to CUET and PG Admission from Entrance Exam

Dehradun News: सीयूईटी से यूजी और प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे पीजी के दाखिले, पढ़ें जरूरी जानकारी

Thu, 14 Mar 2024 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 14 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वीसी पांडे ने बताया कि विवि की ओर से एक पत्र जारी किया गया है इस पत्र में यह लिखा है कि विवि से संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों में पीजी (बीएड, बीएलएड, एमएड, एमएलएड) में दाखिले एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर होंगे।

विज्ञापन
Hnb Affiliated Colleges UG Admission to CUET and PG Admission from Entrance Exam
दाखिले - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबी) से संबद्ध महाविद्यालय व संस्थानों में स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिला लेने वाले छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से राहत मिल गई है। पीजी के दाखिले विवि की एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर होंगे, जबकि यूजी के दाखिले सीयूईटी के आधार पर होंगे। इस संबंध में विवि की ओर से सभी कॉलेजों, संस्थानों को पत्र जारी किया गया है। शहर के डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर और दयानंद वूमेंस ट्रेनिंग सेंटर (डीडब्ल्यूटी) में पीजी के दाखिले विवि की एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर होंगे।

विज्ञापन


डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वीसी पांडे ने बताया कि विवि की ओर से एक पत्र जारी किया गया है इस पत्र में यह लिखा है कि विवि से संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों में पीजी (बीएड, बीएलएड, एमएड, एमएलएड) में दाखिले एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर होंगे। प्रो वीसी पांडेय ने बताया कि इस बार विवि ने यूजी के लिए तो सीयूईटी अनिवार्य किया है लेकिन पीजी में प्रवेश के लिए विवि की परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा विवि की ओर से आयोजित करवाई जाएगी। विवि की प्रवेश समिति की बैठक में इस विषय पर बात हुई थी और एकेडिमिक काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लग गई। इसके बाद विवि की ओर से सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर दिए गए। कॉलेजों को अपनी ओर से प्रचार प्रसार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


Transfer: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, दस IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्देश सिर्फ एचएनबी गढ़वाल विवि के लिएI
प्रो. वीसी पांडेय ने कहा कि जो छात्र एचएनबी गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में पीजी में दाखिला लेना चाहते हैं यह नियम सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए लागू होगा। जो छात्र किसी अन्य विवि या जामिया, डीयू आदि में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें सीयूईटी देना अनिवार्य होगा।

सीयूईटी में आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्चI
सीयूईटी में आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च है। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से 15 से 31 मई के बीच परीक्षा करवाई जाएगी। सीयूईटी के लिए अधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in, https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद 30 अप्रैल को परीक्षा केंद्रों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed