सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Successful surgery for gall bladder cancer at the hospital

Dehradun News: श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पित्ताशय के कैंसर की सफल सर्जरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Successful surgery for gall bladder cancer at the hospital
विज्ञापन
देहरादून। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने पित्ताशय के कैंसर की सफल सर्जरी की है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे कैंसर दिवस की यूनाइटेड बाय यूनीक थीम को साकार होना बताया है। चिकित्सकों के अनुसार कैंसर छह अंगों में फैला हुआ था। 11 घंटे तक चली सर्जरी के बाद मरीज का सफल उपचार किया गया। चिकित्सकों का दावा है कि प्रदेश में इस तरह की होने वाली यह पहली सर्जरी है। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक मरीज आया था। उसकी उम्र 40 वर्ष थी। उसके पित्ताशय में कैंसर थे, जिससे कई अंग प्रभावित थे। इसका ऑपरेशन काफी दुर्लभ था। कैंसर पित्ताशय से फैलकर लिवर, पित्त नली, डुओडेनम, पैनक्रियास, बड़ी आंत और पेट की दीवार तक पहुंच गया था। मरीज को पहले छह चक्र कीमोथेरेपी दी गई। इसके बाद करीब 11 घंटे तक सर्जरी चली। चिकित्सकों को इसमें सफलता मिली है। सर्जरी में वरिष्ठ ऑन्को एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशिथ गोविल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed