सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami Aseemanand Attack on congress for hindu terrorism

स्वामी असीमानंद बोले- कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों ने गढ़ी थी हिंदू आतंकवाद की साजिश 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Swami Aseemanand Attack on congress for hindu terrorism
स्वामी असीमानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बम धमाके के आरोप में बरी हुए स्वामी असीमानंद ने कहा कि कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों ने ही हिंदू आतंकवाद की साजिश रचकर हिंदूत्व, संतों के साथ संघ को भी बदनाम करने की योजना गढ़ी थी।

Trending Videos


लेकिन लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत भाजपा की भारी मतों से जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता ने राष्ट्रद्रोहियों को पूरी तरह नकार दिया है। स्वामी असीमानंद मंगलवार को रुड़की में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज के नंद विहार स्थित आश्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार विजयी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धारा 370 और राममंदिर के मुद्दे पर प्रतिबद्धता जताई है। ऐसे में उम्मीद है कि केंद्र सरकार अब जल्द ही इस दिशा में काम करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या वृद्धि की है।

जो आने वाले सालों में देश के लिए घातक साबित होगी। ऐसे में केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाना होगा। उन्होंने स्वामी असीमानंद पर लगे हिंदू आतंकवाद के आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि स्वामी असीमानंद तपस्वी संत हैं और आदिवासी क्षेत्रों में लोगों को नया जीवन देने का काम किया है।

ऐसे में उन पर इस तरह के आरोप लगाना निंदनीय है। इस मौके पर स्वामी असीमानंद ने कहा कि जनता ने भाजपा को भारी जनादेश देकर बता दिया है कि अब देश में राष्ट्रविरोधी कट्टरता के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि कम्यूनिस्ट समेत तमाम देश विरोधी ताकतें साजिश के तहत हिंदू आतंकवाद की बात को साजिश के तहत प्रचारित कर रही थी। जिसका कोई आधार नहीं था। यह बात लोकसभा चुनाव के परिणामों ने भी साबित कर दी है। इस मौके पर जगदगुरु उदासीन आश्रम हरिद्वार के स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, मनोज जखमोला, मधुर शर्मा, मोहन सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed