फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swine Flu Symptoms Cough Cold and Fever May Be Common Viral Infection Experts Explain Uttarakhand news

देहरादून: घबराएं नहीं...खांसी-जुकाम का मतलब स्वाइन फ्लू नहीं, मौसम बदलने से बढ़े वायरल के मामले, अलर्ट रहें

Thu, 27 Aug 2026 03:50 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 27 Aug 2026 03:50 PM IST
सार

खांसी, जुकाम और बुखार होते ही स्वाइन फ्लू की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं है। मौसम में बदलाव के साथ सामान्य वायरल संक्रमण भी ऐसे ही लक्षण दे रहा है, विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Swine Flu Symptoms Cough Cold and Fever May Be Common Viral Infection Experts Explain Uttarakhand news
स्वाइन फ्लू का संक्रमण - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

आपको अगर खांसी, जुकाम, बुखार और छींक आने की शिकायत है तो जरूरी नहीं आप स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) संक्रमण की चपेट में है। यह सामान्य वायरल भी हो सकता है। यह कहना है दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विजय भंडारी का। चिकित्सक के मुताबिक शुरुआती लक्षण सामने आने पर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो किसी भी बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है। हर व्यक्ति को जांच करवाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में स्वाइन फ्लू के 50 से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद कहीं न कहीं लोगों के मन में भी चिंता पैदा हो गई है।

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण सामने आने पर लोग घबरा जाता हैं। अगर उनको सामान्य वायरल है तो भी वे इसे स्वाइन फ्लू मान लेते हैं। इस स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की अपील की है। दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. भंडारी बताते हैं कि इसके लक्षण सामान्य वायरल के समान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर शुरुआती में ही सावधानी बरती जाए तो संक्रमण को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। हालांकि छाती में दर्द और खांसी में खून जैसे गंभीर लक्षण आएं तो अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक को दिखाना और जांच कराना भी बेहद जरूरी है।

लक्षण सामने आने पर यह करें

1- घर पर रहें

2- मास्क पहनें

3- संक्रमण वाले लोगों से दूरी बनाएं

ये भी पढे़ं....केदारनाथ हेली सेवा: डीजीसीए की टीम जल्द ही करेगी निरीक्षण; 15 सितंबर से संचालित करने की तैयारी

यह न करें

1- दही न खाएं

2- ठंडा पानी न पिएं

3- चावल खाने से बचें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed