{"_id":"6a5bdc4997e6476acc073aa4","slug":"teachers-association-elections-16465-teachers-cast-their-votes-in-the-state-dehradun-news-c-5-hld1006-1021284-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ चुनाव: प्रदेश में 16465 शिक्षकों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ चुनाव: प्रदेश में 16465 शिक्षकों ने किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश भर में 16465 शिक्षकों ने मतदान किया। हर जिले में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। अपराह्न एक बजे तक मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव सह संयोजक राम बाबू विमल के मुताबिक परिणाम आज सुबह 11 बजे निदेशालय में घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी परिणाम घोषित करेंगे।
प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सोहन सिंह माजिला, डॉ. कविंद्र मोहन उनियाल व रविंद्र सिंह राणा चुनाव मैदान में हैं। जबकि प्रांतीय महामंत्री पद पर डॉ. हेमंत पैन्यूली, कुलदीप कंडारी, जगदीश सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार बडोनी, डॉ. अंकित जोशी, गिरीश चंद्र पनेरु भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र प्रसाद बंगवाल, राकेश मोहन कंडारी, वंदना चौधरी, डॉ. भुवन चंद्र जोशी, विमल सिंह चौहान, जितेंद्र प्रसाद भारद्वाज, प्रांतीय संयुक्त मंत्री पद के लिए कौशल कुमार, राजेंद्र सिंह चौधरी, योगेश चंद्र जोशी, मदन मोहन सेमवाल, पंकज कुमार ध्यानी, विनोद कुमार जीना व मनवीर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र सिंह, कांति शरण सिंह कठैत, बद्री प्रसाद सेमवाल, अजय प्रकाश चौधरी, अमरनाथ, दुर्गादत्त गुणवंत, राजनारायण मिश्र व अर्जुन सिंह राणा चुनाव मैदान में हैं।
गढ़वाल में 9910 और कुमाऊं मंडल में 6555 शिक्षकों ने किया मतदान
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में पहला मौका है जब सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार दिया गया है। जबकि इससे पहले हुए चुनाव में शिक्षकों के प्रतिनिधि मतदान किया करते थे। चुनाव में गढ़वाल में 9910 और कुमाऊं मंडल में 6555 शिक्षकों ने मतदान किया।
विज्ञापन
इन जिलों में इतने शिक्षकों ने किया मतदान
देहरादून। टिहरी में 2526, रुद्रप्रयाग में 860, चमोली में 1130, देहरादून में 1757, हरिद्वार में 744, उत्तरकाशी में 961, पौड़ी में 880 और कोटद्वार में 1052 शिक्षकों ने मतदान किया। जबकि नैनीताल में 1777, अल्मोड़ा में 1356, बागेश्वर में 569, चंपावत में 721, पिथौरागढ़ में 1082 और ऊधमसिंह नगर जिले में 1052 शिक्षकों ने मतदान किया। सभी जिलों ने मतगणना के बाद परिणाम निदेशालय को उपलब्ध करा दिया गया है।