{"_id":"6a5be97ef88f2afc7b0f9d61","slug":"mussoorie-dehradun-road-remained-closed-for-an-hour-due-to-debris-near-galogi-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1021588-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गलोगी के पास मलबा आने से मसूरी-दून मार्ग एक घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गलोगी के पास मलबा आने से मसूरी-दून मार्ग एक घंटे रहा बंद
Sun, 19 Jul 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी सहित आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश का असर अब पहाड़ी मार्गों पर साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार को मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर मुख्य सड़क पर आ गए, जिससे मार्ग एक घंटे से अधिक समय तक पूरी तरह बंद रहा। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 200 से अधिक वाहन मार्ग में फंस गए।
मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी के पास पहाड़ से मलबा, बोल्डर आने से एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। मार्ग के बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी से सड़क पर गिरे मलबे और बोल्डरों को हटाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
नैनबाग जा रहे वाहन चालक विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ियों से लगातार पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे यात्रा जोखिम भरी हो गई है।लोनिवि के एई शिवराज सिंह लोधियाल ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग पर गलोगी के पास पहाड़़ से मलबा, बोल्डर आ गया था। सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेजकर मलबा हटाया गया और यातायात बहाल किया कर दिया गया है।
विज्ञापन
जरूरी हो तभी करें रात में यात्रा
एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि मसूरी-दून मार्ग के बंद होने की सूचना पर तत्काल जेसीबी मौके पर भेजकर सड़क को खोल दिया गया। उन्होने यात्रियों से अपील की है कि बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें तथा मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें। कहा रात्रि के समय बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है।