फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers Taught Lessons in Life Skills

Dehradun News: शिक्षकों को पढ़ाया जीवन कौशल का पाठ

Mon, 05 Oct 2026 05:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers Taught Lessons in Life Skills
देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को जीवन कौशल विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 60 से अधिक शिक्षकों को जीवन कौशल का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में जीवन कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों के व्यक्तिगत, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए प्रभावी रणनीतियों से उन्हें परिचित कराना था।
विज्ञापन

डॉ. पूजा नैथानी और नवनीत ने संवादात्मक चर्चाओं, गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से जीवन कौशल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, प्रभावी संवाद, सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों की बारीकियां बताई। साथ ही शिक्षकों को इन कौशलों को कक्षा शिक्षण और विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. पंकज होलकर, प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed