{"_id":"699c6ba187e1c4251e0dd1bc","slug":"tehri-news-cracks-in-houses-broken-electric-poles-burnt-equipment-due-to-lightning-in-kudi-village-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कुड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घरों में पड़ी दरारें, बिजली का पोल टूटा, उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कुड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घरों में पड़ी दरारें, बिजली का पोल टूटा, उपकरण जले
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रतापनगर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसी दौरान कुड़ी गांव में बिजेंद्र सिंह और मोहन सिंह के घरों के बीच स्थित विद्युत पोल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।
आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
भदूरा पट्टी के कुड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
Trending Videos
सोमवार शाम करीब 5:30 बजे प्रतापनगर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसी दौरान कुड़ी गांव में बिजेंद्र सिंह और मोहन सिंह के घरों के बीच स्थित विद्युत पोल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही दोनों मकानों में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devprayag News : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौके पर मौत
आकाशीय बिजली के प्रभाव से दोनों घरों की विद्युत फिटिंग पूरी तरह जल गई। घरों में लगे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए हैं। ग्राम प्रधान सुरेंद्र रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा निगम से शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।