सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temporary gas connection will be available for home and family weddings Uttarakhand gas cyliner shortage

LPG Crisis : गैस संकट के बीच उत्तराखंड में नई व्यवस्था,  घर-परिवार में शादी है तो मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

गैस संकट के बीच उत्तराखंड में नई व्यवस्था की गई है। घर में शादी है तो अस्थाई गैस कनेक्शन मिलेगा।

Temporary gas connection will be available for home and family weddings Uttarakhand gas cyliner shortage
gas cylinder - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में यदि किसी के घर, परिवार में शादी है तो इसके लिए अस्थाई गैस कनेक्शन मिलेगा। यह कहना है खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप का। उन्होंने यह बात अपने कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा, घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है।

Trending Videos

खाद्य आयुक्त ने कहा, शादी समारोह के लिए दो व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेंगे। इसके लिए अपनी गैस की एजेंसी में अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में एलपीजी और तेल की कमी नहीं है। 36300 घरों को पीएनजी से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार का निर्देश है कि अन्य घरों को भी इससे जोड़ा जाए ताकि एलपीजी के दबाव को कम किया जा सके। पीएनजी के लिए मुख्य पाइप लाइन से जुड़ने की जरूरत नहीं है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों और पर्वतीय जिलों में टैंक बनाकर उन्हें पीएनजी से जोड़ा जा सकता है। गैस कंपनियों का कहना है कि अप्रैल तक राज्य में एक से डेढ़ लाख परिवारों को पीएनजी से जोड़ लिया जाएगा।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि राज्य में हर दिन 5300 व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं। हालांकि घरेलू गैस का 2.68 लाख का बैकलॉग है। जो कम हो रहा है। मीडिया से वार्ता के दौरान अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती भी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा तैयारी पर बोले सभी जिलों से मांगा प्रस्ताव

खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप ने चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी के बारे में बताया कि सभी जिलों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। यदि किसी जिले मेें एलपीजी की दिक्कत है तो जिलों से मिले प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  गैस संकट की मार झेल रही जरूरतमंद बुजुर्गों की रसोई, संचालक रमनप्रीत कौर के सामने बड़ी चुनौती

15 के खिलाफ मुकदमा, 85100 जुर्माना

देहरादून। खाद्य आयुक्त ने कहा, रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर 87 स्थानों पर छापा मारा। जिसमें 15 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, वहीं, 85100 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही 672 रसोई गैस सिलिंडर और 139 व्यावसायिक सिलिंडर जब्त किए गए हैं।

वन निगम को कहा है लकड़ी का करे इंतजाम

देहरादून। खाद्य आयुक्त ने कहा, हालांकि राज्य में रसोई गैस और तेल की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद वैकल्पिक ऊर्जा पर भी ध्यान देना होगा। चंपावत में पिरुल का इस्तेमाल ब्रिकेटिंग के माध्यम से ईधन के रूप में किया जा रहा है। वन निगम को भी लकड़ी का इंतजाम करने के लिए कहा गया है। वन निगम डिपो में पर्याप्त लड़की रखवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed