{"_id":"69bc063f18e0adf5060e6a05","slug":"the-circuit-house-annexe-in-doon-will-be-rejuvenated-dehradun-news-c-5-drn1043-925462-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून स्थित सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून स्थित सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
- सचिव आवास ने किया औचक निरीक्षण, दिखेगी लोकसंस्कृति की झलक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य की अतिथि सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने के तहत राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस एनेक्सी देहरादून का भी कायाकल्प होगा। बृहस्पतिवार को सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने यहां औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यह तय किया गया कि सर्किट हाउस एनेक्सी को केवल मरम्मत तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि इसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के रूप में विकसित किया जाएगा। विशेष रूप से मीटिंग हॉल के संपूर्ण नवीनीकरण के साथ उसकी दीवारों पर राज्य की लोक संस्कृति को दर्शाने वाली पेंटिंग्स लगाई जाएंगी।
नवीनीकरण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मुख्य भवन के कक्ष संख्या 1 से 12 तक (भूतल के 1 से 6 और प्रथम तल के 7 से 12) का कायाकल्प किया जाएगा। इसके साथ ही डोरमैट्री के भूतल पर स्थित कक्ष संख्या 19 से 22 तक के चार कमरों का भी नवीनीकरण किया जाएगा। इन कमरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ उनकी आंतरिक साज-सज्जा को भी बेहतर बनाया जाएगा। काॅरिडोर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था होगी। दूसरे चरण में परिसर में उपलब्ध स्थान में विस्तार की संभावनाओं पर काम होगा। इस मौके पर अपर सचिव लक्ष्मण सिंह, मुख्य व्यवस्थाधिकारी आलोक सिंह चौहान, वरिष्ठ व्यवस्थाधिकारी पीएल शाह, पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश चंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos