सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government will clear the backlog of wood received as entitlement

Dehradun News: हकहकूक के रूप में मिलने वाली लकड़ी का बैकलॉक पूरा करेगी सरकार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
The government will clear the backlog of wood received as entitlement
विज्ञापन
- संसदीय कार्यमंत्री ने सदन में दी जानकारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। जौनसार बाबर क्षेत्र के लोगों को हकहकूक के रूप में मिलने वाली लकड़ी का बैकलॉक पूरा किया जाएगा। सदन में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी।
सदन में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, जौनसार बाबर क्षेत्र के लोगों को हकहकूक के रूप में लकड़ी मितली है, जो पिछले तीन साल से नहीं मिली। वन विकास निगम को जो लकड़ी दी जाती है, उसे लकड़ी देने से पहले हकहकूकधारियों को दी जाए। इसके बाद बची लकड़ी को वन विकास निगम को दिया जाए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट से लड़की दिए जाने की सीमा तय है। हकहकूक के रूप में गढ़वाल मंडल में 13033 घन मीटर और कुमाऊं में 16460 घन मीटर लकड़ी दी जाती है। इसके अलावा 2560 घन मीटर वन्य जीव क्षेत्र से दी जाती है। हकहकूकधारियों को लकड़ी दिए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। इसका जो बैकलॉक है उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed