{"_id":"69ac32e1055148306c07ee0a","slug":"the-government-will-reach-gairsain-today-for-the-assembly-session-dehradun-news-c-5-drn1043-915881-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधानसभा सत्र के लिए आज गैरसैंण पहुंचेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधानसभा सत्र के लिए आज गैरसैंण पहुंचेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
- भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र की सभी तैयारियां पूरी, सदन में गरमाएंगे पक्ष-विपक्ष विधायकों के 600 प्रश्न
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बजट सत्र के लिए प्रदेश सरकार आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच जाएगी। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पक्ष-विपक्ष विधायकों के 600 प्रश्न सदन में गरमाएंगे।
नौ मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आठ मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। विधानसभा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी शनिवार को भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। आज भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है। सत्र के लिए विधानसभा को अब तक विधायकों से लगभग 600 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखा जाएगा।
.....
भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि सदन की गरिमा के अनुसार सत्र को बेहतर ढंग से संचालित किया जाए, जिससे विधायकों की ओर से उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो सके। - ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष
Trending Videos