सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Shah calls for victory in 2027 to begin from Devbhoomi Haridwar Uttarakhand news

उत्तराखंड: गृह मंत्री शाह का 2027 में जीत की शुरुआत देवभूमि से करने का आह्वान, लगातार तीसरी जीत का मंत्र दिया

अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 07 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

गृह मंत्री शाह ने 2027 में जीत की शुरुआत देवभूमि से करने का आह्वान किया। कहा कि छह दशक बाद देश में भाजपा का परचम लहराया।

Amit Shah calls for victory in 2027 to begin from Devbhoomi Haridwar Uttarakhand news
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प मुट्ठी भींच कर लेने का जोश भरते हुए राज्य आंदोलन के दौरान हुए दमन की भी याद दिलाई। उन्होंने बताया कि कैसे छह दशक बाद देशभर में भगवा बुलंद हो रहा है। यह सिलसिला लगातार जारी रहते हुए 2027 में लगातार तीसरी सरकार की मांग जनता के सामने रखी।

Trending Videos

गृह मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत से पूरे 30 मिनट के भाषण तक हर पहलू को छूने की कोशिश की। उन्होंने सबसे पहले सामने अलग मंच पर बैठे संतों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राज्य आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि एक जनता था जब अलग राज्य, अलग पहचान, संस्कृति को बचाने के लिए यहां के युवा मैदान में संघर्ष कर रहे थे। उस वक्त कांग्रेस-समाजवादी पार्टी ने नमद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अनेक युवाओं ने अपना बलिदान दिया। कहा, रामपुर तिराहा कांड आज भी प्रदेशवासी भूले नहीं हैं। शाह ने कहा, मुझे याद है जबकि 2017 में त्रिवेंद्र मुख्यमंत्री बने थे तो मैंने कहा था कि यह राज्य अटल जी ने बनाया था और मोदी जी संवारेंगे।

छह दशक बाद जो सिलसिला चला, वह जारी रहना चाहिए

गृह मंत्री शाह ने कहा कि छह दशक बाद ऐसा हुआ है जबकि देश में 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आए। 2024 में ही ओडिशा में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना। हरियाणा में हमने हैट्रिक लगाई। महराष्ट्र में हमने हैट्रिक लगाई। फिर 2025 में दिल्ली में आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। बिहार में हमने दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई। केरल के त्रिवेंद्रम में पहली बार भाजपा का भगवा लहराया। 2026 में बंगाल और तमिलनाडु में एनडीए-भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। शाह ने कहा, देवभूमि वालों, 2027 का उद्घाटन आपको करना है। प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

अगले साल कुंभ भी भव्य होगा

शाह ने कहा कि कुंभ के लिए मोदी सरकार ने हाल में 500 करोड़ मिलने पर सीएम धामी को धन्यवाद करने की जरूरत नहीं है। हरिद्वार कुंभ पूरे भारत की शान है। आने वाला कुंभ सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे, अमित शाह बोले-राहुल बाबा की विरोध की नीति

वाइब्रेंट विलेज से होगा देवभूमि को लाभ

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांत गांव को भारत के पहले गांव का सम्मान दिया। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से हम सीमांत गांव का विकास कर रहे हैं और वहां पलायन रोकने की वैज्ञानिक योजना बनाई है। इससे देवभूमि को बड़ा फायदा होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed