सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The 'Nari Shakti Vandan' initiative will give a new direction to women's participation in nation-building: Ritu Khanduri

नारी शक्ति वंदन से राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को मिलेगी नई दिशा : ऋतु खंडूड़ी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
The 'Nari Shakti Vandan' initiative will give a new direction to women's participation in nation-building: Ritu Khanduri
विज्ञापन
- विस अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं के प्रति बदलेगी सोच
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा मिलेगी। इस अधिनियम से सिर्फ अधिकार ही नहीं मिलेगा, बल्कि महिलाओं के प्रति सोच भी बदलेगी।
बृहस्पतिवार को यमुना कॉलोनी स्थित आवास में मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने कहा, 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा व राज्यसभा में पारित किया गया। अब कुछ संशोधन के साथ अधिनियम लाया गया। इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने समाज को मजबूत करने व विकसित भारत बनाने के लिए आधी आबादी को ऐसे जगह बैठाना है जहां पर नीतियों पर निर्णय ले जाते हैं। उत्तराखंड जैसे राज्य में महिलाओं की भूमिका सामाजिक और आर्थिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, यह कानून विशेष रूप से प्रभावी सिद्ध होगा और आने वाले समय में विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed