सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand tourist new record For the first time since formation annual number of tourists crossed six crore

Uttarakhand: प्रदेश में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार सालाना आंकड़ा छह करोड़ पार

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य गठन के बाद पहली बार सालाना पर्यटकों का आंकड़ा छह करोड़ पार हुआ है। 

Uttarakhand tourist new record For the first time since formation annual number of tourists crossed six crore
चारधाम यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

देवभूमि उत्तराखंड में प्रसिद्ध चारधामों के प्रति आस्था व शांत आबोहवा के साथ प्रदेश सरकार के प्रयासों से पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य गठन के बाद पहली बार पर्यटकों का आंकड़ा छह करोड़ पार हो गया है। इसमें सबसे अधिक 3.42 करोड़ पर्यटक व तीर्थयात्री हरिद्वार पहुंचे।

Trending Videos


वर्ष 2025 में छह करोड़ तीन लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखंड आए हैं, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सर्वाधिक संख्या है। हरिद्वार में सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक व तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जबकि देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिली है। पर्यटन विकास के लिए जहां कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, वहीं पर्यटन व तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास जोर दिया गया है। पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध भी किए गए। धामी सरकार के इन प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा
पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल छह करोड़ तीन लाख 21 हजार 194 पर्यटक व तीर्थयात्री उत्तराखंड आए हैं। इनमें एक लाख 92 हजार 533 विदेशी सैलानी शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंची है। पूर्व के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2021 में 2,00,18,115, 2022 में 5,39,81,338, 2023 में 5,96,36,601 और वर्ष 2024 में 5,95,50,277 पर्यटक व तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड का रुख किया है।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: गुलदार की दहशत, पांच साल के बच्चे को खींचकर ले गया, आठ स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है। सरकार राज्य में पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े स्थानीय निवासियों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। शीतकालीन यात्रा इसी की एक कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा आने के बाद शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड पहुंचे हैं। हमने पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा को भी सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed