Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The third bird census will take place on November

Dehradun News: 14 और 15 नवंबर को होगी तीसरी पक्षी गणना, प्रदेश के सभी 13 जिलों में होंगे आयोजन

Fri, 13 Nov 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 13 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
The third bird census will take place on November
- पक्षी गणना के बाद 23 नवंबर तक ई-बर्ड पोर्टल पर जमा होगी चेकलिस्ट
विज्ञापन

- 50 से अधिक संगठन मिलकर करेंगे गणना, महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। आसन रामसर साइट व इसके आसपास के इलाकों के साथ उत्तराखंड में पक्षियों की प्रजातियों और उनकी मौजूदगी का दस्तावेजीकरण करने के लिए तीसरी उत्तराखंड पक्षी गणना का आयोजन 14 और 15 नवंबर को किया जाएगा। प्रदेश के सभी 13 जिलों में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में सामूहिक पक्षी अवलोकन, बर्ड वॉक समेत अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को अपने अवलोकन की चेकलिस्ट 23 नवंबर तक वैश्विक ई-बर्ड पोर्टल पर जमा करनी होगी।
उत्तराखंड में वर्ष 2024 में पहली राज्यव्यापी पक्षी गणना आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश में ज्ञात 729 प्रजातियों में से 399 प्रजातियों के पक्षियों का अभिलेखन किया गया था। इसके लिए ई-बर्ड पोर्टल पर 662 चेकलिस्ट जमा हुई थी। इसी प्रकार से वर्ष 2025 में आयोजित दूसरी गणना में प्रतिभागियों ने 1320 चेकलिस्ट के माध्यम से 408 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया। गणना की आयोजक समिति के सदस्य व पूर्व मुख्य वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, पिंकी गुप्ता व संजय सोंधी ने बताया इस वर्ष की गणना के लिए अब तक 90 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसमें 50 से अधिक संगठन, संरक्षण समूह, विद्यालय, गैर लाभकारी संस्थाएं, होमस्टे और निजी पर्यटन उद्यमों के साथ राज्य की एजेंसियां और अनुसंधान संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों से लेकर मध्य हिमालय, शिवालिक, तराई और भाबर के मैदानी इलाकों तक पक्षी अवलोकन की गतिविधियां होंगी। उन्होंने बताया इस वर्ष की पक्षी गणना प्रकृतिविद् और पक्षी विशेषज्ञ रहे सुनीति भूषण दत्ता को समर्पित की गई है। इस बार पक्षी गणना में महिलाओं की भागीदारी भी खास तौर पर बढ़ी है। महिलाएं राज्यस्तरीय समन्वय के साथ स्थानीय बर्ड वॉक और कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रही हैं। इसी क्रम में कुमाऊं में केवल महिलाओं के लिए विशेष बर्डिंग वॉक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed