फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The workers' union stated that if golf cart operations do not commence, they will begin a hunger strike on the 30th

Dehradun News: मजदूर संघ ने कहा गोल्फ कार्ट संचालन शुरू न हुआ तो 30 से करेंगे अनशन

Thu, 24 Sep 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
The workers' union stated that if golf cart operations do not commence, they will begin a hunger strike on the 30th
मसूरी। गोल्फ कार्ट संचालन और रिक्शा श्रमिकों के पुनर्वास की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहा कि पिछले पांच माह से शासन-प्रशासन को पत्र भेजकर 121 रिक्शा श्रमिकों के पुनर्वास की मांग की जा रही है लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहा कि रिक्शा श्रमिकों के पुनर्वास के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से 14 गोल्फ कार्ट मंगवाई गई थीं। इसके बावजूद इनका संचालन शुरू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोल्फ कार्ट को जानबूझकर बंद रखा गया और मजदूर संघ को आपस में लड़ाने का प्रयास किया गया, ताकि रिक्शा श्रमिकों के लिए बनाई गई पुनर्वास योजना को आगे न बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कभी गोल्फ कार्ट के रजिस्ट्रेशन, कभी पंजीकरण और कभी इंश्योरेंस का हवाला देकर संचालन में अड़चन डाली गई है। इससे रिक्शा, गोल्फ कार्ट श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। संघ अध्यक्ष ने प्रशासन से गोल्फ कार्ट का संचालन तत्काल शुरू कराने और 121 रिक्शा श्रमिकों के पुनर्वास की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 30 सितंबर से शहीद स्थल पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed