{"_id":"6a15fe98be6299990a0deac0","slug":"through-bharatnet-entrepreneurs-villages-will-become-digital-and-employment-opportunities-will-be-generated-dehradun-news-c-5-1-drn1031-981346-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भारतनेट उद्यमी से गांव होंगे डिजिटल, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भारतनेट उद्यमी से गांव होंगे डिजिटल, मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतनेट उद्यमी पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को डिजिटल किया जाएगा।
पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं, उद्यमियों और ग्राम स्तर के हितधारकों को भारतनेट उद्यमी के रूप में जोड़कर गांवों में एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजय पाल ने कहा कि योजना के तहत ग्रामीण उद्यमियों को एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने पर मासिक किराये का 50 प्रतिशत तक आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही अधिक ग्राहकों को जोड़ने पर उनकी आमदनी में और वृद्धि होगी।
इसके अलावा, भारत सरकार की डीबीएन सहायता के तहत प्रत्येक एफटीटीएच कनेक्शन पर गांव की आबादी के अनुसार अधिकतम 26,400 रुपये तक का इंस्टॉलेशन प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाओं का विस्तार अधिक किफायती और सुलभ बन सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos