सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raids on Several Medical Stores in Dehradun Many Shopkeepers Flee After Downing Shutters

Dehradun: राजधानी के कई मेडिकल स्टोर पर छापा, कार्रवाई के दौरान शटर बंद कर भागे कई दुकानदार

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी के कई मेडिकल स्टोरों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने छापा मारा। कहीं स्टोर पर मालिक और फार्मासिस्ट दोनों ही अनुपस्थित मिले। तो कहीं जांच में एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही थीं।

Raids on Several Medical Stores in Dehradun Many Shopkeepers Flee After Downing Shutters
मेडिकल स्टोरों पर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को शहर के टर्नर रोड स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और एक्सपायरी दवाएं बेचने के आरोप में तीन मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार शटर बंद कर भाग गए।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने जब ग्रीन मेडिकोज, वेलनेस मेडिकोज और श्री गणेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, तो वहां कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ग्रीन मेडिकोज स्टोर पर मालिक और फार्मासिस्ट दोनों ही अनुपस्थित मिले। जांच में एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही थीं। इसके अलावा, नारकोटिक्स रजिस्टर में प्रविष्टियां भी सही नहीं पाई गईं और स्टोर में अत्यधिक गंदगी का आलम था। इन गंभीर खामियों के चलते स्टोर को तत्काल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर को सील कर दिया गया
वहीं वेलनेस मेडिकोज टर्नर रोड पर ही स्थित इस स्टोर में भी फार्मासिस्ट और मालिक नदारद मिले। यहां भी एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही थीं। नारकोटिक्स दवाओं के बिल मौके पर पेश नहीं किए गए और रिकॉर्ड में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं। इन अनियमितताओं के चलते इस स्टोर को भी सील कर दिया गया और दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos

ये भी पढे़ं...Chamoli: फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल, एक जून को खुलेगी, वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा

इसके अलावा श्री गणेश मेडिकल स्टोर में भी अत्यधिक गंदगी पाई गई। नारकोटिक्स रजिस्टर की प्रविष्टियां ठीक नहीं मिलीं। साथ ही,  नो रिर्टन ओनली एक्सचेंज और 10 प्रतिशत डिस्काउंट जैसे प्रचार मानक के विपरीत पाए गए। इन उल्लंघनों के कारण स्टोर को बंद कर दिया गया और प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed