सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Men Arrested for Roaming in a Thar with a Country-Made Pistol

Dehradun News: देसी तमंचा लेकर थार में घूम रहे दो गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two Men Arrested for Roaming in a Thar with a Country-Made Pistol
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रेमनगर पुलिस ने पौंधा रोड पर एक संदिग्ध थार वाहन को रोका। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान समर्थ और ऋषभ गोस्वामी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बरामद थार वाहन को भी सीज कर लिया है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि दोनों के खिलाफ अब गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed