फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UCC Uttarakhand along with Ram Temple UCC will now make it an election campaign issue By Bjp

UCC: भाजपा के तरकश में आया एक और तीर...राम मंदिर के साथ अब यूसीसी को बनाएगी चुनाव प्रचार का मुद्दा

Thu, 08 Feb 2024 05:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Feb 2024 05:52 AM IST
सार

पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है कि धार्मिक आस्था और सामाजिक ताने-बाने का कानूनी बंधन राज्य के वोटरों को रिझाने में जादू का काम करेगा।

विज्ञापन
UCC Uttarakhand along with Ram Temple UCC will now make it an election campaign issue By Bjp
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विधेयक लाने के बाद भाजपा के तरकश में एक और तीर आ गया है। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे के साथ भाजपा अब लोकसभा चुनाव में यूसीसी के मुद्दों को भुनाएगी।

विज्ञापन


पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है कि धार्मिक आस्था और सामाजिक ताने-बाने का कानूनी बंधन राज्य के वोटरों को रिझाने में जादू का काम करेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं कि देश में एक समान कानून हो, यह भाजपा का दशकों पुराना एजेंडा है। इस एजेंडे पर हमारी सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, विधानसभा में ध्वनिमत से पास हुआ समान नागरिक संहिता बिल
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन मुद्दों को असंभव माना जा रहा था, उन्हें केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार ने एक-एक कर जमीन पर उतारा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का संकल्प पूरा होने जा रहा है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है और अब राज्य में यूसीसी का कानून बनाने के लिए विधानसभा में बिल लाकर पारित भी करा दिया गया है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी इन दोनों मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी साफ कर दिया कि वह राम मंदिर के साथ यूसीसी के मुद्दे पर प्रचार करने से पीछे नहीं रहेगी।

प्रमुख भाजपा नेताओं की दी गई यूसीसी की जानकारी
सदन में यूसीसी बिल पेश होने के बाद इसके बारे में भाजपा के प्रमुख नेताओं को जानकारी दी गई। उन्हें यूसीसी की खूबियों के बारे में बताया गया। अब ये सभी प्रमुख नेता पार्टी के सभी मोर्चों को महिलाओं और बेटियों के बराबरी के अधिकार से लेकर तलाक, विवाह पंजीकरण, लिव इन रिलेशनशिप व वसीयत से संबंधित जानकारियां देंगे। सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ के नेता अपने-अपने संगठन के हिसाब से कार्यकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाएंगे और फिर इसकी खूबियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे। पार्टी सम्मेलन, गोष्ठी, नुक्कड़ बैठकें कराने के निर्देश भी जारी कर सकती है।

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सदन में भी दिए संकेत
राम मंदिर और यूसीसी के मुद्दे को प्रचारित करने के संकेत सदन के अंदर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने दे भी दिए हैं। यूसीसी बिल पर चर्चा के दौरान तकरीबन सभी मंत्रियों और भाजपा सदस्यों ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। सदन में विपक्ष के एतराज के बावजूद यूसीसी के साथ राम मंदिर चर्चा में छाया रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed