{"_id":"6a8f15e53c05f220250f2201","slug":"ukpsc-recruitment-announced-for-veterinary-officer-posts-online-applications-accepted-until-this-date-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Wed, 26 Aug 2026 10:08 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:08 PM IST
सार
पशु चिकित्सा अधिकारी की कुल रिक्तियां 25 हैं, जिनमें 20 पद सामान्य भर्ती के और पांच पद विशेष बैकलॉग भर्ती के हैं। इस भर्ती के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें त्रुटि सुधार का भी मौका देगा।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पशु चिकित्सा अधिकारी की कुल रिक्तियां 25 हैं, जिनमें 20 पद सामान्य भर्ती के और पांच पद विशेष बैकलॉग भर्ती के हैं। इस भर्ती के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विवि से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक उपाधि होनी जरूरी है। आयोग ने समकक्ष अर्हता के तौर पर बैचलर ऑफ वैटरेनरी साइंस समेत 15 डिग्री को इस भर्ती के लिए अर्ह करार दिया है। इनकी पूरी जानकारी विज्ञापन में दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए सीएम ने दी 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी; पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता
विज्ञापन
भर्ती के लिए 14 सितंबर तक आवेदन होंगे। इसके बाद 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 166.36 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी के लिए 76.36 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 16.36 रुपये शुल्क तय किया गया है। अनाथ बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है।