फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code PM Modi roar on UCC Uttarakhand is ready to lead country

Uniform Civil Code: यूसीसी पर पीएम मोदी की हुंकार, देश की अगुवाई के लिए उत्तराखंड तैयार

Sat, 17 Aug 2024 03:54 PM IST
अलका त्यागी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

यूसीसी की नियमावली और क्रियान्वयन समिति की पांच सदस्यीय टीम यूसीसी के नियमों को ड्राफ्ट करने के साथ इसको लागू करने वाले वेब पोर्टल के तकनीकी पहलुओं पर भी लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
Uniform Civil Code PM Modi roar on UCC Uttarakhand is ready to lead country
प्रधानमंत्री मोदी/सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने समान नागरिक संहिता को पूरे देश की जरूरत बताया तो उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारियां और जोश से भर गई हैं। अक्तूबर माह में उत्तराखंड यूसीसी लागू करके देश के पहले राज्य के तौर पर नजीर बनने जा रहा है, ऐसे में यूसीसी लागू करने वाली समिति की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

विज्ञापन


यूसीसी की नियमावली और क्रियान्वयन समिति की पांच सदस्यीय टीम यूसीसी के नियमों को ड्राफ्ट करने के साथ इसको लागू करने वाले वेब पोर्टल के तकनीकी पहलुओं पर भी लगातार काम कर रही है। ताकि इसका लाभ देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। इसके साथ ही राज्य में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाने की तैयारी की जा रही है। उधर, यूसीसी लागू होने के बाद राज्य में नवंबर 2024 से मई 2025 तक जन अभियान चलाया जाएगा। यूसीसी के लागू होने से पहले हुए सभी विवाह को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकृत करवाया जाएगा।
विज्ञापन


यूसीसी पोर्टल पर तलाक, विवाह और लिव इन रिलेशन के पंजीकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को पोर्टल से बिना वकील को शुल्क दिए वसीयत कराने की सुविधा दी जाएगी, ताकि सभी धर्मों में उत्तराधिकार कानून का समान रूप से पालन हो सके और संपत्ति विवादों का हल निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


VIDEO : गैरसैंण विधानसभा सत्र में सुरक्षा को लेकर स्पीकर ने अधिकारियों की बैठक, दिए ये निर्देश

साप्ताहिक अवकाश, तीज त्योहार भूल चुकी है टीम
समिति में अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम के अलावा कुछ सरकारी नोडल ऑफिसर और सहयोगी काम कर रहे हैं, जिनमें अब कानूनी सहायकों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। पूरी टीम बीते फरवरी से बिना कोई साप्ताहिक अवकाश या तीज-त्योहार की छुट्टी लिए लगातार सात से आठ घंटे काम कर रही है।

यूसीसी, यानी एक देश और एक कानून लागू होने से शादी, तलाक, संपत्ति से संबंधित उत्तराधिकार के नियम एक हो जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में अलग-अलग धर्मों के हिसाब से कानून समाप्त हो जाएंगे। नागरिक किसी भी धर्म का क्यों न हो, उसे यूसीसी का पालन करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed